<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 4, 2024

ऑनलाइन और ऑफलाइन दो चरणों में चलेगा सदस्यता अभियान - समीर सिंह

- बस्ती जनपद को मिला साढ़े तीन लाख भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व जिले के प्रभारी समीर सिंह व जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बस्ती सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर पार्टी के संगठन व सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। इसके पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी सहित सदस्यता अभियान के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को तेज करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर किया गया। सदस्यता का काम दो चरणों में चलने वाला है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चलेगा। प्रथम चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक और द्वितीय चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में सदस्यता का काम 17 तक चलेगा उसके बाद 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 25 सितम्बर तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर बृहद सदस्यता अभियान का काम किया जाएगा। पार्टी ने बस्ती जिले में 3.5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष है इसलिए सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता का कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से होगा इसके लिए 8800002024 पर मिस कॉल देना होगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना होगा और नमो ऐप के माध्यम से 100 रूप सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा भाजपा का लक्ष्य एक संतुलित और समावेशी सदस्यता आधार हासिल करना है। अक्टूबर के मध्य से यह अभियान तीसरे चरण में प्रवेश करेगा, जिसमें सक्रिय सदस्यों का नामांकन शामिल है। यह पार्टी के जमीनी नेटवर्क को बढ़ाने और इसके संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। इसके बाद मंडल, जिला और राज्य अध्यक्षों सहित विभिन्न पार्टी पदों के लिए चुनाव होंगे। ये चुनाव पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं और इसके भविष्य के नेतृत्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख देवेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, सह प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, चन्द्रशेखर मुन्ना, ममता सिंह, रघुनाथ सिंह, दुष्यंत सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अंकुर वर्मा, मानस भूषण त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, श्रुति कुमार अग्रहरी, रवि तिवारी, वागीश सिंह सहित मंडलो के सदस्यता प्रमुख मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages