गोरखपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गोरखपुर महानगर के भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ पर सदस्यता का विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए बड़ी संख्या में लोगों भाजपा की सदस्यता दिलाई।
गोरखपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 302 अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उपरांत सदस्यता दिलाई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का उत्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का संकल्प भी यही था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प भी पूरा हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास का मॉडल देश में नजीर बना हुआ। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यही से प्रतिनिधित्व करते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में संगठन की सदस्यता हो रही है, पार्टी कार्यकर्ताओं के महा अभियान है। जन जन को सदस्य बनाने से भाजपा मजबूत होगी। भाजपा की मजबूती में ही भारत देश का हित है। इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद व सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक जय प्रकाश निषाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, राणा राहुल सिंह ने भाजपा की सदस्यता के महत्व की बताया। इस अवसर पर चिरंजीव चौरसिया, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, ईश्वर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव, शिवेंद्र गौड़ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष श्याम पाल , श्याम मदन , संतोष , शिवकुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित भी किया ।
No comments:
Post a Comment