<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 10, 2024

भाजपा के विचार को जन जन तक पहुंचाना देश और समाज के लिए आवश्यक - कामेश्वर सिंह

गोरखपुर। भाजपा के महा सदस्यता अभियान 2024 को गति प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरखपुर महानगर एवं जिला के संयुक्त तत्वाधान में एक अति महत्वपूर्ण बैठक रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करके जन-जन तक भाजपा के विचार को पहुंचाना संगठन तथा देश एवं समाज के लिए भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से कश्मीर के विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस का गठबंधन हुआ तथा नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अपने बयान में कहा कि कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने में भारतीय जनता पार्टी को 70 सालों तक नाक रगड़ना पड़ा लेकिन उनको अगर सत्ता मिल गई तो 70 दिन में कश्मीर के अंदर पूरा धारा 370 को लागू कर देंगे। कांग्रेस सहित उन्होंने संपूर्ण इन्डी गठबंधन के नेताओं से पूछा क्या सत्ता में आकर कश्मीर से पूरे दलित और पिछड़े वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर डांका डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आरोप लगाते हुए संपूर्ण विपक्ष को कटघरे में घेरते हुए कहा कि उन्होंने 70 सालों तक कश्मीर के अंदर किसी भी दलित को किसी भी आदिवासी को किसी भी पिछड़े समाज के व्यक्ति को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने दिया। एक षड्यंत्र के तहत संपूर्ण विपक्ष इस समय देश के अंदर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहता है। इसीलिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी कहा कि भारत के हालात बांग्लादेश जैसे  होने वाले हैं उनके बयानों से ही पता चलता है कि देश के वातावरण को भययुक्त बनाकर अपना राजनीतिक एजेंडा साधना चाहते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा एक-एक घर में जाकर सबको भारतीय जनता पार्टी के विचारों से जोड़कर उनको भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर भारत की अखंडता को कायम रखने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गोरखपुर जिला और गोरखपुर महानगर को एक बड़ा लक्ष्य देते हुए इस सदस्यता महा अभियान 2024 में प्राण प्रण से लग जाने का आह्वान किया। 
बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चे के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने स्वागत भाषण गोरखपुर जिले के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने तथा संचालन महामंत्री राज नारायण सिंह ने किया। 
बैठक में मुख्य रूप से समरेंदु सिंह,प्रदेश कार्य समिति  सदस्य अरविंद तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री लालची यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडे,  महानगर महामंत्री समरेदु सिंह,संजय सिंह महानगर महामंत्री, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु चंद्र कौशिक ,क्षेत्रीय पदाधिकारी बीके राय, राजेश कुमार सिंह राजन,महानगर एवं जिले में रहने वाले सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी ,प्रदेश कार्य समिति  सदस्य महानगर एवं जिला पदाधिकारी गण, मण्डल  अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages