<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 4, 2024

कांग्रेस नेताओं ने गोटवा में किया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत

बस्ती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थान-स्थान पर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। मंगलवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गिरजेश पाल के संयोजन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओें ने गोटवा के निकट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने के साथ ही उन्हें राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया। अजय राय ने कांग्रेस नेताओं का आवाहन किया कि वे साम्प्रदायिक और नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को करारा जबाब दें। देश और उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रही है, हमें उस पर खरा उतरना होगा।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अतीउल्ला सिद्दीकी, रामबचन भारती, राकेश पाण्डेय गांधियन, डा. मारूफ अली, सद्दाम हुसेन, सुबुही निकहत, विमला राठी, शकुन्तला देवी, नफीस अहमद, राम धीरज चौधरी, राजेन्द्र कुमार मोदनवाल, इजहार अहमद, डा. जमील अहमद, नियाज अहमद, अली हुसेन, मंजू पाण्डेय, अनिल त्रिपाठी, रंजना सिंह, रमजान अली, फरहान अहमद, मो. इरफान, समीर अहमद,  रन बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, जय प्रकाश अग्रहरि, सरोज बाला कन्नौजिया, साहबान के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages