<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 6, 2024

बस्ती डिपो में पहुंची दो नई बसें, बेड़े में संख्या हुई 134

- यात्रियों को दशहरा व दीपावली में मिलेगी सहूलियत, सफर होगा सुगम


बस्ती। डिपो में दो नई बसें पहुंच गई हैं। इससे डिपो में बेड़े की संख्या 134 पहुंच गई है। अब दशहरा व दीपावली में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

डिपो में अब तक परिवहन निगम की कुल सौ व अनुबंधित 32 बसें संचालित हो रही हैं। इधर मुख्यालय स्तर से कुछ नई बीएस सिक्स मानक की बसों का आवंटन हुआ तो बस्ती के हिस्से दो नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। कानपुर केंद्रीय कार्यशाला से इन बसों को डिपो में पहुंचा दिया गया है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि नई बसों को लंबे रूट पर लगाया जाएगा, साथ ही इनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बताया कि दशहरा व दीपावली में यात्रियों को सफर करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही निगम की आय भी बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages