<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 23, 2024

सम्राट अशोक इण्टर कालेज में आयोजित हुई उच्चस्तरीय सामान्यज्ञान प्रतियोगिता, 11 छात्रायें चयनित

बस्ती। सम्राट अशोक बालिका इण्टर कालेज बनकटी में शनिवार को सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से उच्चस्तरीय सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवासतव के संयोजन एवं प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम मौर्य की देखरेख में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में कक्षा 6,7,8 की कुल 48 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रखानार्चा ने प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि सर्वाधिक अंक पाने वाली 11 छात्राओं को सम्मान व पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।


छात्राओं को 50 मिनट में 50 प्रश्न हल करने थे, जिसमें इतिहास, भूगोल, रामायण, महाभारत, विज्ञान, राष्टध्वज व समसामयिक प्रश्न पूछे गये थे। निर्णायक मंडल में शामिल वर्षा दूबे, मो. आरिफ, अंशिका दूबे, शशि चौधरी, अमृता गौतम, आराधना यादव ने पल्ल्वी, अर्चना गौड़, नेहा कनौजिया, अंशिका गुप्ता, दिव्याशीं, अंशिका चौधरी, अनोखी मिश्रा, आंचल, आकृति गौड़ एवं हर्षि दूबे को सर्वश्रेष्ठ 11 छात्राओं में चयनित किया। छठीं कक्षा की मासूम पल्लवी ने सर्वाधिक 48 अंक पाकर न केवल अपनी कक्षा व 7,8 की छात्राओं बल्कि पूरे कालेज को चौंका दिया। ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाली 11 छात्राओं को शीघ्र ही एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में काशी प्रसाद पाण्डेय, मधू मिश्रा, निशा मौर्या आदि ने सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages