<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 6, 2024

टेन्ट गिरने से महिला हुई गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की सूझबूझ से सुरक्षित बची जान


बस्ती। शुक्रवार की दोपहर सदर ब्लॉक महुदर गांव की रहने वाली एक महिला पर अचानक टेन्ट गिर गया। घायल महिला इसरावती उम्र 41 वर्ष पति उदय राज के घर पर गणेश चतुर्थी के आयोजन की तैयारी चल रही थी। महिला टेन्ट के नीचे से गुजर रही थी तभी अचानक टेंट के एंगल अपने हुक से बाहर निकाल कर इधर-उधर हो गए। जिसकी वजह से टेंट का एंगल सीधे महिला के ऊपर जाकर गिरा। जिसकी वजह से महिला को गंभीर चोट आई। उनके सिर में चोट आई और एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया जो कि घुटने से मुड़ नहीं पा रहा था। घायल अवस्था देखते हुए समय उनके रिश्तेदार राजा राम ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया। सही समय पर 108 की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। गाड़ी संख्या यूपी 32 बिजी 8617 पर मौजूद ई.म.टी. रंजीत एवं पायलट घनश्याम ने घायल को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया। जिसमें इसरावती जी को काफी चोट आई थी, उनका पैर पूरी तरह मुड़ नहीं पा रहा था और दर्द बहुत ज्यादा हो रहा था। एंबुलेंस ई.म.टी. रंजीत ने तत्काल हाथ की हालत सही ना देखते हुए एंबुलेंस में मौजूद उपकरण में से एक उपकरण एअर स्प्लिंट सही तरीके से उनके हाथ पर लगाया किया और पैर को सुरक्षित किया इसके अलावा कॉल सेंटर में आरसीपी के डॉक्टर की मदद ली और उचित दवाई तथा इंजेक्शन दिया, जिससे घायल को प्राथमिक उपचार सही समय पर मिल गया। जिससे उसका पैर और जान  सुरक्षित बच गयी। घायल महिला को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages