लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से राज्य की तस्वीर बदल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए हैं। इसी का नतीजा है कि अब उद्योगपति यूपी में इन्वेस्ट करने के लिए तैयार है। अब नई नई कंपनियां खुलने से नौजवानों को प्रदेश में ही अच्छी अच्छी नौकरियां मिल रही है। इसी क्रम में एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश नई कंपनियां खोलने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। इसे प्रदेश की तरक्की और नौजवानों को नौकरी मिलने के नजरिए से बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
दरअसल इस साल जून महीने में उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा नई कंपनियां खोली गई हैं, जो किसी भी प्रदेश से बहुत ज्यादा है। हालांकि इस अवधि में महाराष्ट्र नई कंपनियां खोलने के मामले में नंबर वन पर है। महाराष्ट्र में जून महीने में 2,531 नई कंपनियां खुली है। जबकि उत्तर प्रदेश में 1,753 नई कंपनियां खुली है। देश की राजधानी दिल्ली इस मामले में तीसरे पायदान पर है। दिल्ली में मात्र 1,435 नई कंपनियां खोली गई हैं। वहीं देश में हिस्सेदारी की बात करे तो नई पंजीकृत कंपनी के मामले में महाराष्ट्र 16 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ पहले, 11 प्रतिशत के साथ यूपी दूसरे और 9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
महाराष्ट्र और दिल्ली के आंकड़े भी जानिए
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी सक्रिय कंपनियों के मामले में चौथे स्थान पर है। जबकि महाराष्ट्र पहले, दिल्ली दूसरे और पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर है। जून 2024 तक पंजीकृत व सक्रिय कंपनी के आंकड़ों पर नजर डाले तो उत्तर प्रदेश में 1 लाख 94 हजार 852 कंपनियां पंजीकृत है, जिसमें से 1 लाख 40 हजार 849 कंपनियां सक्रिय है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 27 लाख 10 हजार 495 कंपनियां है। इसमें से लगभग 17 लाख 32 हजार 438 कंपनियां चालू है। इसमें से 2,374 कंपनियां सरकारी है और बाकी बची 17 लाख 30 हजार 064 कंपनियां निजी है।
No comments:
Post a Comment