गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी हेतु किसान मोर्चा गोरखपुर महानगर की बैठक स्थानीय होटल शारदा डाइंग में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने बताया गोरखपुर महानगर की दोनों विधानसभाओं में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सदर विधानसभा की तिरंगा यात्रा सेंट्रल जेल से प्रारंभ होकर गोलघर काली मंदिर जाकर पूर्ण होगी। इसी प्रकार ग्रामीण विधानसभा की यात्रा बेनीगंज भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बक्शीपुर में संपन्न होगी। मंडल स्तर पर बैठकर करके सभी शक्ति केदो में टोली बनाकर कार्यकर्ता प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगने का आग्रह जनता जनार्दन से करेंगे। इसमें किसान मोर्चा गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ता जिस भी मंडल में है वहां भाजपा मंडल की टीम के साथ मिलकर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में मदद करेंगे। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चे के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे ने संचालन महामंत्री राज नारायण सिंह ने तथा विषय प्रस्तावना महामंत्री समरेन्दु सिंह ने रखी।
बैठक को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री संजय सिंह सैथवार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बरुण चौरसिया ने संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से बरकत अली, शिव शंकर सिंह, रितेश सिंह, शशि भूषण पांडे, सत्यजीत सिंह, प्रतीक मृगवानी, नागेंद्र पांडे, विजय नारायण पांडे, शेखर गुप्ता, आलोक मणि, रमेश राय, मुन्नीलाल चौहान सहित किसान मोर्चा महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment