<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 10, 2024

क्यू.आर. डिवाइस से यात्री अब कर सकेंगे टिकट का भुगतान

- लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों के लिये 615 क्यू.आर. डिवाइस कराये गए उपलब्ध
- 209 काउंटरों पर लगे क्यू.आर. डिवाइस

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे, यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा अनुभव कराने के लिये निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में, यू.टी.एस. एवं पी.आर.एस. टिकट काउंटरों पर टिकटों के भुगतान के लिए इस रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर क्यू.आर. डिवाइस लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध हो सके। इन क्यू.आर. डिवाइसों के लग जाने से नगद एवं फुटकर पैसों के लिए परेशान नही होना पड़ेगा तथा टिकट जारी करने में लगने वाले समय में कमी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। पहले यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा ऑनलाइन टिकट बुकिंग हेतु उपलब्ध थी, परन्तु इन क्यू.आर. डिवाइसों के लग जाने से अब यू.टी.एस. एवं पी.आर.एस. काउंटरों पर टिकट बुकिंग हेतु भी डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस रेलवे पर लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडलों के लिये 615 क्यू.आर. डिवाइस उपलब्ध कराये गये हैं, जिनमें 209 काउंटरों पर क्यू.आर. डिवाइस लगाये जा चुके हैं तथा शेष 406 क्यू.आर. डिवाइसों के लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।    
लखनऊ मंडल पर डिजिटल भुगतान (यू.पी.आई.) के लिये 268 क्यू.आर. डिवाइस उपलब्ध कराये जा चुके हैं, जिनमें 104 टिकट काउंटरों पर लगाये जा चुके हैं तथा शेष 164 लगाये जाने की प्रक्रिया में हैं। लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर 86 यू.टी.एस., 09 पी.आर.एस. तथा 09 यू.टी.एस. सह पी.आर.एस. काउंटरों पर यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। यात्री जनता द्वारा गोरखपुर जं. के 14 यू.टी.एस. एवं 01 पी.आर.एस. काउंटर पर यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा का लाभ लिया जा रहा है।  
इसी प्रकार, वाराणसी मंडल पर 163 अदद क्यू.आर. डिवाइस उपलब्ध कराये गये हैं, जिनमें 105 काउंटरों पर लगाये जा चुके हैं तथा शेष 58 लगाये जाने की प्रक्रिया में हैं। वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर 78 यू.टी.एस., 09 पी.आर.एस. तथा 18 यू.टी.एस. सह पी.आर.एस. काउंटरों पर यू.पी.आई. के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इज्जतनगर मंडल पर 184 क्यू.आर. डिवाइस प्राप्त हो गये हैं, जो टेस्टिंग की प्रक्रिया में हैं एवं शीघ्र ही इनको यू.टी.एस., पी.आर.एस. तथा यू.टी.एस. सह पी.आर.एस. काउंटरों पर इंस्टॉल कर दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages