बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत लगभग 20 हजार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम एप लागू करने में सुधार एवं अन्य मांगों के सम्बंध में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बस्ती शाखा के बैनर तले जिला संयोजिका अनीता चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ सुधाकर पाण्डेय, जिला महामंत्री राहुल श्रीवास्तव एवं मण्डल संयोजक अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के नाम ज्ञापन आज मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती को दिया।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ बस्ती की जिला संयोजिका अनीता चौधरी ने कहा कि अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के भविष्य को स्पष्ट किया जाए जिसमें नियमित कैडर का निर्माण और 6 वर्षों के पश्चात नियमितीकरण का लाभ दिया जाय। अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम लगने वाले कैडर हेतु अन्य विभागों या सरकारी कर्मियों की भांति वर्ष भर में 30 ईएल की ब्यवस्था कराई जाय।
सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को स्वैच्छिक स्थानांतरण का लाभ दिया जाय जिससे वे अपने गृह जनपद में पहुंचकर बेहतर कार्य कर सकें।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ बस्ती के जिला महामंत्री रवि सोनकर ने कहा कि सीएचओ का पीबीआई धरातल पर भ्रष्टाचार का मूल जड़ बन चुका है जिससे ब्लॉक स्तर पर पीबीआई के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है।
इस दौरान कोमल त्रिपाठी, निरंकुश शुक्ला, अरुण वर्मा, सीमा मिश्रा, आशीष पाण्डेय, अखिलेश, अजय वर्मा, साधना, श्रद्धा, नरेन्द्र, अंजनी, प्रियंका दुबे, अमन, सौरभ, ममता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment