<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 18, 2024

महेन्द्र श्रीवास्तव को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने महेन्द्र श्रीवास्तव को सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इसके पूर्व वे आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं गोरखपुर- बस्ती मण्डल प्रभारी के रूप में कांग्रेस को मजबूती दिलाने की दिशा में योगदान दे रहे थे। उन्हें यह दायित्व निरन्तर निष्ठा से कार्य करने को लेकर दिया गया है।


महेन्द्र श्रीवास्तव को सूचना का अधिकार विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अफसर यू अहमद के साथ ही बसन्त चौधरी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मो. रफीक खां, बाबूराम सिंह, विश्वनाथ चौधरी, अमित प्रताप सिंह, गिरजेश पाल, सूर्यमणि पाण्डेय, अवधेश सिंह, डा. वाहिद सिद्दीकी, प्रदीप कुमार, पूर्णवासी, रामकेश, पूनम आजाद, रीता साहनी, मंजू देवी, सोनगुना, हसीना खातून, पूनम देवी, अनीता, सितारा, रीतू चौधरी, विद्या वर्मा, सुमन,  मंजू पाण्डेय के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। कहा कि महेन्द्र श्रीवास्तव कांग्रेस के मजबूत सिपाही हैं, निश्चित रूप से वे आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रदेश में कांग्रेस को और मजबूती देेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages