<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 10, 2024

भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल पहुंचे बस्ती, दर्शकों के साथ देखी भोजपुरी फिल्म


बस्ती। भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह पटेल पहुंचे बस्ती दर्शकों के साथ देखी भोजपुरी फिल्म। बता दे पूर्वांचल में भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम देने वाले भोजपुरी स्टार संग्राम सिंह पटेल आज जनपद में पहुंचकर पंकज सिनेप्लेक्स में '' इश्क नचाए बीच बाजार''  भोजपुरी फिल्म को दर्शकों के साथ देखा आपको बताते चलें कि इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता स्वयं संग्राम सिंह पटेल हैं और फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार भी इन्होंने ही निभाया है।

इसके बावत विस्तार से जानकारी देते हुए भोजपुरी स्टार संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि यह भोजपुरी फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है आगे कहा कि पूर्वांचल में भोजपुरी सिनेमा को बहुत आगे ले जाना है इसी उद्देश्य से वह कार्य कर रहे हैं कहा की पूर्वांचल में काफी जगहो पर भोजपुरी फिल्म के लिए बेहतर लोकेशन है इस अवसर पर फिल्म के अन्य कलाकार के साथ समाजसेवी कृष्ण कुमार गुप्ता, भोजपुरी निर्देशक डॉ आरसी वर्मा ,प्रकाश मोहन, बृजेश पटेल, रजनीश पटेल ,रवि प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages