अलीगढ़। गत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी 29 अगस्त को ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के उपलक्ष्य में (14 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक) हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 व 29 अगस्त 2024 को किया जायेगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि टीम की एंट्री 27 अगस्त की सांय 5ः00 बजे तक निःशुल्क होगी। साथ ही टीम की एंट्री के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड व हाईस्कूल की मार्कशीट लाना अनिवार्य है। हॉकी प्रतियोगिता की प्रत्येक विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। हॉकी प्रतियोगिता से सम्बन्धित जानकारी कार्यालय एवं हॉकी प्रशिक्षक शैलेष यादव के दूरभाष नम्बर 8004221544 पर प्राप्त कर सकतें है।
No comments:
Post a Comment