<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 12, 2024

मतदाता सम्मान समारोह में बोले हरीश झूठ का सहारा लेकर भी सरकार नहीं बना सके विपक्षी दल


बस्ती। लोकसभा चुनाव परिणाम एवं तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा ने विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने बताया की बस्ती लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफलता नही मिली इसके बावजूद भी भाजपा अपने वोटरों को सहेजने में कोई कसर नही छोड़ना चाहती। बस्ती लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुल लगभग 4 लाख 26 हजार वोट मिले। इन वोटरों का सम्मान करने के लिए भाजपा विधानसभा वार मतदाता अभिनन्दन समारोह का आयोजन कर रही है। दो दिवस में प्रस्तावित यह कार्यक्रम 12 जुलाई को विधानसभा रुधौली के सल्टौआ ब्लाक सभागार में, कप्तानगंज में बभनान बाजार, हर्रैया में ब्लाक सभागार में संपन्न हुआ, 13 जुलाई को बस्ती सदर में अटल बिहारी प्रेक्षागृह बस्ती और महादेवा विधानसभा के शिक्षा शक्ति मैरेज हाल कुदरहा में होना है। भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का लोकसभा चुनाव में दिए गए योगदान को लेकर आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ व प्रबुद्ध मतदाताओं को निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने भगवा अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्रमवार हजारो मतदाता सम्मानित हुए। 
निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां मतदाता ही सर्वोपरि है। मतदान से ही सरकारें बनती है। मतदाता ही तय करते हैं कि किस दल की सरकार देश और प्रदेश की उन्नति और विकास की गति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुये कहा सपा और कांग्रेस ने संविधान के नाम पर लोगो को गुमराह करने का काम किया। आपातकाल के हालातो को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्त्ता लोकसभा चुनाव में जिस तरह का प्रदर्शन किया वह पूजनीय है। भितरघातियो से भी संगठन जल्द ही निपटेगी। उन्होंने केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर मतदाताओं का अभिवादन किया।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। उनके ही मेहनत ने पूरे देश में रंग लाई है। आने वाले विधानसभा में हम भारी बहुमत से फिर सरकार बनायेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर मतदाता ही देश में सरकार चुनते हैं। मतदाताओं ने देश में ऐतिहासिक रूप से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उसके सही क्रियान्वयन पर जनता की मुहर लगी है। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर यशकांत सिंह, राना नागेश सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह,  दुष्यंत सिंह, कुँवर आनन्द सिंह, देवेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, राम श्रिंगार ओझा, सुरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, वरुण सिंह, वीरेन्द्र गौतम, राम निवास गिरी, राजकुमार चौरसिया सहित मतदाता मौजूद रहे।
 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages