<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 14, 2024

जमराव में सड़क पर जलजमाव राहगीर परेशान


बस्ती। सदर ब्लॉक के जमराव गांव में पिछले कई दिनों से बरसात का पानी सड़क पर पसरा हुआ है। जिससे राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव के पन्नालाल पांडे, राम भरोसे चाई हीरा सोनकर महेंद्र पांडे देवेंद्र पांडे सावित्री देवी मंजू देवी ने बताया कि बरसात का पानी सड़क पर पसरा रहता है। नाली जाम रहता है। कूड़े का ढेर लगा रहता है। कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई सफाई कर्मचारी आते है और फोटो खिंचवा कर चले जाते है साफ सफाई नही करते हैं। जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। अगर ऐसी रहा तो संक्रामक बीमारियां पाव पसार सकती है। ग्राम प्रधान राम सिंह यादव ने बताया कि गंदगी का अंबार नही उसे साफ करवा दिया जाता है। जहा तक सड़क पर पानी की बात है। सड़क के बगल नाली नही बना है। जिसके कारण बरसात का पानी सड़क पर पसरा रहता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages