<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 21, 2024

demo-image

न्यायालयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति लगाने की मांग का गुरुद्वारा कमेटी सभा ने किया समर्थन

01%20(1)

गोरखपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री को संबोधित जारी पत्र में अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा है कि चूंकि विभिन्न सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के वाहिनी प्रमुख पंकज भैया कायस्थ की मांग से सहमत होते हुए इस मांग का समर्थन भी करते हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। तथा 1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए।

जसपाल सिंह ने कहा कि  न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी प्रतीक के रूप में विराजमान है।

उन्होंने कहा, "हम भारतीयों के सनातन संस्कृति को स्थापित करने हेतु न्यायालयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करवाने में सहयोग और समर्थन की अपील करते हैं।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages