<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 16, 2024

भारत के न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ती हो स्थापित - अरूण कुमार श्रीवास्तव

- मुहिम के बढ़ते कदम में विश्व शांति मिशन का भी समर्थन 

गोरखपुर। कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ के समर्थन मे विश्व शांति मिशन ने भी भारत के न्यायलयों में रोमन देवी जस्टिशिया की जगह भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ती लगाने के अनुरोध हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है ।प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में विश्व शांति मिशन ने लिखा कि दरअसल भारत की सनातन जनता शुरू से ही वेद और पुराणों में वर्णित तथ्यों के आधार पर आस्थावान रही है। तभी इतनी बड़ी संख्या में लोग सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश को  न्यायालय में स्थापित करने हेतु ऐसा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
 आप और आपके मंत्रिमंडल द्वारा 1 जुलाई को न्यायालय के नाम और धाराओं में सुधार किया गया है उसी से हम सभी का आत्मबल बढ़ा है। 
विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने जारी एक बयान में इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि यदि भारत सरकार इस मामले में सार्थक निर्णय लेती है तो यह सनातन धर्म में वर्णित तथ्यों के अनुसार भी होगा।
उन्होंने यह भी  कहा कि हम समर्थन करते हैं और न्यायालयों में न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त की मूर्ती की स्थापना होनी ही चाहिए।
अतः उन्होंने प्रधानमंत्री से सादर अनुरोध किया है इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो हम आभारी रहेंगे । यह जानकारी विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष ने अपने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages