बस्ती। कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ के समर्थन में काशी काव्य गंगा साहित्य मंच के अध्यक्ष भुल्लकड़ बनारसी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा दरअसल भारत की सनातन जनता शुरू से ही वेद और पुराणों में वर्णित तथ्यों के आधार पर आस्थावान रही है। तभी इतनी बड़ी संख्या में लोग सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश को न्यायालय में स्थापित करने हेतु ऐसा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
आप और आपके मंत्रिमंडल द्वारा 1 जुलाई को न्यायालय के नाम और धाराओं में सुधार किया गया है उसी से हम सभी का आत्मबल बढ़ा है।
इस मुहिम का हम और हमारा दल समर्थन करते हैं और न्यायालयों में न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त की मूर्ती की स्थापना होनी ही चाहिए।
दरअसल इस मुद्दे पर बार-बार बात कर इसे बहुत ही संवेदनशील बना दिया गया है। आपसे सादर अनुरोध है इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो हम आभारी रहेंगे।
No comments:
Post a Comment