बस्ती। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी के रमेश चौधरी जिला मन्त्री पिछड़ा मोर्चा बस्ती को अनुशासनहीनता की वजह से शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इस आशय की जानकारी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव 'देवा' ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
देवा ने कहा कि रमेश चौधरी के निष्कासन पत्र की सूचना प्राप्त होने बाद भारतीय जनता पार्टी का कोई पद, पहचान पत्र, या पार्टी का लेटर हेड प्रयोग करने की अनुमति नही है। अगर इस तरह की कोई हरकत प्राप्त हुई तो आप पर पार्टी संविधान अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment