- आरटीओ की अगुवाई में मंडल के तीनों जिलों के एआरटीओ ने डग्गामार सात बसों को किया सीज तो 17 का किया चालान
बस्ती। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन की अगुवाई में आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला की मंडलीय टीम ने बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित जहां सात बसों को सीज कर दिया, वहीं कागजात व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 17 बसों का चालान कर दिया। इससे फोरलेन पर डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बस्ती के एआरटीओ पंकज सिंह के साथ संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एआरटीओ की टीमों ने मड़वा नगर टोल प्लाजा पर घेराबंदी किया और एक एक कर दो दर्जन बसों पर कार्रवाई किया। एआरटीओ पंकज सिंह के अनुसार अधिकांश बसों के कागजात दुरुस्त नहीं पाए गए जिन पर जुर्माना लगाया गया और चालान कर दिया गया। वहीं कुछ बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन करती पाई गई, जिनके खिलाफ सीजर की कार्रवाई की गई है। बताया कि बसों, ट्रैवलर व मिनी बसों का सिर्फ ठेका परमिट जारी होता है या फिर इनको कुछ रूटों पर संचालन करने के लिए परमिट जारी की जाती है। बावजूद इसके यह बसें प्रमुख राज्य व राष्ट्रीय मार्गों पर संचालित होकर रोडवेज की आय को प्रभावित कर रही हैं और आम यात्रियों के लिए खतरे का कारण भी साबित हो रही हैं। इसलिए किसी भी हालत में ऐसी बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment