गोरखपुर। गोरखपुर में हो रहे अघोषित बिजली कटौती एवं जन समस्या के विरोध में महानगर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में 22 जुलाई को एक प्रतिनिधित्व मंडल जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने समस्त पाषर्दगण/पूर्व पार्षदगण, महानगर समाजवादी पार्टी समस्त पदाधिकारी/पूर्व पदाधिकारी गण, समस्त सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, 322 शहर विधानसभा के अध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारी, 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारी, महानगर सपा युवा संगठनों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी, महानगर महिला सभा की अध्यक्ष व उनके सभी पदाधिकारी, महानगर के अनुसांगिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व उनके समस्त पदाधिकारी, महानगर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता बन्धु से उपस्थिति के लिए अपील है।
उक्त जानकारी महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तवा ने दी।
No comments:
Post a Comment