<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 12, 2024

सदस्य संगठन की रीढ़ चलाया जा रहा बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान


बस्ती। संगठन में एकजुटता बहुत जरूरी है और किसी संगठन की रीढ़ उसके सदस्य ही होते है इसलिए मजदूर संघ से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए  बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद बस्ती के महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और सभी पदाधिकारियों को  जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है कि वह अधिक अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को उसके उद्देश्यों तक पहुचाने में अपनी अहम भूमिका  निभाएं।
राहुल ने बताया कि संगठन सदस्यता ऑनलाइन https://jnhmunion.org लिंक के माध्यम से कराया जा रहा है। वार्षिक सदस्यता शुल्क 365 दिन का 365 रुपए और 10 रुपए पंजीकरण शुल्क कुल 375 रुपए ऑनलाइन ही जमा हो रहा है।
संगठन एनएचएम कर्मचारियों के लिए सदैव तत्पर है। हमारा दायित्व है कि हम ठोस प्रयास कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages