- पूर्व माध्यमिक विद्यालय, करमागजा, करियापार राउत में चला पौधरोपण अभियान
बस्ती। सदर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा में सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल की अगुवाई में बच्चों ने मां के नाम पर एक-एक पौधों का रोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रांगण में पौधों की रोपाई करते हुए मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अभिषेक ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। अगर इनको संरक्षित नहीं किया गया तो भूमंडल का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। इस मौके पर अमर सिंह यादव, अनिकेत, अंकुश, आदित्य, चंद्रेश, सीमांत, सचिन, अमन यादव, सरिता, सुष्मिता, वंशिका, शालिनी, प्रियंका यादव, मीनाक्षी यादव व रानी यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए।
No comments:
Post a Comment