नई दिल्ली। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री इतिहास रचने जा रही हैं। सीतारमण लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी. मोरारजी देसाई ने लगातार छह बार बजट पेश किया था। बता दें कि सीतारमण से पहले मोरारजी देसाई ने पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था। मोरारजी देसाई ने 1959 से 1964 तक देश के वित्त मंत्री के पद पर रहे थे। - मोरारजी देसाई
- निर्मला सीतारमण रचने जा रही हैं इतिहास
दरअसल, इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि इस बार बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा, जो 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं, लगातार सातवीं बार निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
- 2019 में निर्मला सीतारमण ने पहला बजट किया था पेश
आपको बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। वहीं, इस बार के बजट से यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह इंफ्रा, ईवी सेक्टर और एमएसएमई सेक्टर पर विशेष ध्यान रखेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार पांच बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री अरुण जेटली, पी चिदंबरम, मनमोहन सिंह और यशवंत सिन्हा को पहले ही पीछे छोड़ चुकी हैं। बता दें कि निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर अपना पहला बजट भाषण पेश किया था।
- जानें क्या है बजट का इतिहास?
आपको बता दें कि भारत का सबसे पहला बजट आजादी के बाद 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था। जिसे देश के पहले वित्त मंत्री शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था।
No comments:
Post a Comment