<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 2, 2024

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण


संत कबीर नगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 यशपाल सिंह द्वारा जनपद में स्थापित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल बढ़या ठाठर विकास खण्ड-मेंहदावल का स्थलीय निरीक्षण पशु चिकित्साधिकारी विसौआ के उपस्थिती में किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, केयर टेकर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय आश्रय स्थल पर 320 गोवंश संरक्षित मिले जिनमें शत प्रतिशत ईयर टैग लगा पाया गया। आश्रय स्थल पर 250 कुन्तल भूसा एवं 2.5 कुन्तल दाना/चोकर उपलब्ध पाया गया। आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशो हेतु 01 बीघा नैपियर घास, 1.5 बीघा चरी एवं 8 बीघा ज्वार/चरी किराये की भूमि पर बोया गया है। आश्रय स्थल पर विद्युत की व्यवस्था उपलब्ध है। पानी पीने हेतु पानी टैंक एवं समर सेवुल लगा है। चरही/नाद की स्थिति ठीक पाया गया। आश्रय स्थल पर 07 शेड ठीक दशा में उपलब्ध है। समस्त गोवंश स्वस्थ पाये गये। आश्रय स्थल में वृक्षारोपण एवं संरक्षित गोवंशो केा आकाशीय बिजली से बचाव हेतु आश्रय स्थल में तड़ित चालक यन्त्र (लाइटनिंग कंडक्टर) लगाये जाने की आवश्यकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages