बस्ती। रोडवेज की घटती राजस्व आय को लेकर बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर व एआरटीओ पंकज सिंह की टीम ने बस्ती-अयोध्या स्थित शहर के मूड़घाट चौराहे पर शनिवार को संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस मौके पर अवैध रूप से संचालित पांच मिनी बसों को सीज कर दिया गया। इससे फोरलेन पर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
राजस्व आय को लेकर परिवहन निगम यानी कि रोडवेज में हड़कंप मचा हुआ है। इसका प्रमुख कारण अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बसें, ट्रैवलर व मिनी बसें हैं। इन वाहनों को सिर्फ ठेका परमिट जारी होता है या फिर इनको कुछ रूटों पर संचालन करने के लिए परमिट जारी की जाती है। बावजूद इसके यह बसें प्रमुख राज्य व राष्ट्रीय मार्गों पर संचालित होकर रोडवेज की आय प्रभावित करती हैं। यही नहीं यात्री भी इन बसों की हाईस्पीड व यात्री सुविधाओं की लालच में आकर इन्हीं से सफर करते हैं। लिहाजा रोडवेज बसों की आय घटती जा रही है। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने संयुक्त जांच के लिए निर्देश जारी किया है। इसके अनुपालन में एआरएम व एआरटीओ ने इंद्रजीत तिवारी व अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाकर चार मिनी बसों व एक ट्रैवलर को सीज कर दिया।
No comments:
Post a Comment