<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 19, 2024

भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा एक संस्था नही सांस्कृतिक आंदोलन है - आशीष

- स्वामी विवेकानन्द के जन्मशताब्दी पर नागरिक समिति की गयी स्थापना ताकि किया जा सके चीनी आक्रमण का प्रतिकार : डॉक्टर पीएन सिंह

बस्ती। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के स्थापना दिवस समारोह गोरक्ष प्रांत के प्रथम विकास रन का सम्मान समारोह और नए सदस्यों के परिचय सत्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर पीएन सिंह उपाध्यक्ष पर्यावरण प्रांत डॉ डीके गुप्ता अध्यक्ष वशिष्ठ का आशीष श्रीवास्तव सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मंच आपूर्ति के बाद वंदे मातरम से हुई भारत माता और विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन अतिथियों द्वारा किया गया सत्या  द्वारा दीप मंत्र पढ़ा गया मंच का संचालन सचिव डॉ कृष्ण कुमार द्वारा किया गया शाखा के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शाे को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों जैसे संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है स्वस्थ समर्थ, संस्कृत भारत है मुख्य अतिथि डॉ पीएन सिंह ने अपने संबोधन में कहा स्वामी विवेकानन्द के जन्मशताब्दी के अवसर पर १२ जनवरी सन् १९६३ कों भारत के प्रमुख उद्योगपतियों एवं समाज-सुधारकों जैसे- लाला हंसराज, डॉ सूरज प्रकाश आदि द्वारा नागरिक समिति की स्थापना की गयी थी ताकि चीनी आक्रमण का प्रतिकार किया जा सके। बाद में इसी का नाम भारत विकास परिषद रखा गया। गोरक्ष प्रांत के प्रथम विकास रतन डॉक्टर डीके गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा हम सभी सम्मिलित रूप से समग्र प्रयास करेंगे और विवेकानंद जी की दिव्य दृष्टि हमें अवलोकित कर रही है और हम संकल्पित होते हुए भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति करेंगे सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार ने मंच संचालन के साथ-साथ अपने संबोधन में कहा संस्कार योजना के द्वारा बच्चों, युवाओं, परिवार, वरिष्ठ नागरिक के लिए विकास कार्यक्रम चलाती है। जिसमे प्रमुख है- बाल संस्कार शिविर, राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता, भारत को जानो, युवा संस्कार शिविर, परिवार संस्कार शिविर, आदि. कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे और हम सभी मिलकर अंतर लाने वाले कार्यों को सृजित करेंगे भारत विकास परिषद एक संस्था है जो संपर्क से अभिसिंचित है महिला संयोजिका डॉ शिवा त्रिपाठी ने काव्य पाठ कर आए हुए सभी सदस्यों में ऊर्जा भरने का कार्य किया प्रस्तुत की गई काव्य रचना से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव जाग गया शास्त्रीय नृत्य का प्रस्तुतीकरण ममता पांडे द्वारा किया गया जिन्हें डॉ निधि गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में अर्चना श्रीवास्तव द्वारा काव्य पाठ प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा काव्य पाठ और शिव त्रिपाठी द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया आज के इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों को मोमेंटो देकर स्वागत किया गया आज के कार्यक्रम में राकेश पांडे कुलदीप सिंह उमंग शुक्ला नीरज सर्वेष्ट मिश्रा जितेंद्र यादव मनमोहन श्रीवास्तव डॉ एसके त्रिपाठी मयंक श्रीवास्तव विमल आनंद राजकांत दिनेश श्रीवास्तव मास्टर साहब अजय श्रीवास्तव मनोज यादव रामकमल सिंह श्री लखमानी लक्ष्मी अरोड़ा प्रतिमा श्रीवास्तव अंगद प्रसाद पांडे अर्चना श्रीवास्तव स्वप्निल श्रीवास्तव सैयम अरोड़ा जयप्रकाश श्रीवास्तव राजीव सिंह रामकुमार वर्मा संध्या दिक्षित सत्या पांडे कृष्ण कुमार भारती सचिन शुक्ला हर्षित श्रीवास्तव बैजनाथ गुप्ता  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages