<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 19, 2024

कांग्रेस पदाधिकारियों का निःशुल्क मुकदमा लड़ेगा विधि विभाग

- प्रदेश अध्यक्ष नितिन मिश्र ने मांगा मुकदमों का विवरण

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन नितिन मिश्र ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक कर पदाधिकारियों से स्थितियों की जानकारी लिया और  सक्रियता पर जोर दिया। कहा कि उप चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव की रणनति बनने लगी है, हमें पूरी ताकत से जुट जाना होगा। कहा कि यदि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी के उत्पीड़न से सम्बंधित कोई मुकदमा हो तो कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ उसका मुकदमा स्वयं निःशुल्क लड़ेगा। उन्होने प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव को निर्देशित किया वे सम्बंधित मुकदमांें का विवरण प्राप्त कर लखनऊ भेंज दे जिससे मुकदमों का निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अजहर फैजखान ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे नीति, कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिये जुट जाना होगा।  
के.के.सी. के पूर्वान्चल कोआर्डिनेटर नोमान अहमद ने चेयरमैन नितिन मिश्र को बस्ती के राजनीतिक माहौल और संगठनात्मक स्थितियांे की जानकारी दी। बैठक के दौरान एडवोकेट कृष्ण कुमार उपाध्याय, विजय श्रीवास्तव, अंकुश, प्रिन्स उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग की सदस्यता लिया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages