महादेवा (बस्ती)। महसो कस्बा के पास रविवार की सुबह एक शख्स का शव तालाब में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर आसपास के लोगों से उसके शिनाख्त कराई। जिस पर शव की शिनाख्त काशीनाथ पांडेय के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी उम्र 35 वर्ष के करीब थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
घटना बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की है। यहां महसो कस्बा में विजय प्रताप कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने तालाब है। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने तालाब में एक पुरूष का शव पड़ा देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में महसो पूर्वी टोला निवासी रेनू पाण्डेय पत्नी शंभूनाथ पाण्डेय ने शव की पहचान काशीनाथ पाण्डेय पुत्र कमरू पाण्डेय निवासी पूर्वी टोला ग्राम महसो के रूप में
परिजनों ने लालगंज पुलिस को बताया कि काशीनाथ पांडेय का विवाह नहीं हुआ था। उनकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। काशीनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है। फिलहाल गांव वालों से जो जानकारी उनके बारे में मिल रही है। उसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
No comments:
Post a Comment