- इस बार भी वन समेत 27 विभाग करेंगे पौधरोपण
- वन विभाग 12 व अन्य विभाग करेंगे 25 लाख पौधों की रोपाई
बस्ती। इस बार पौधरोपण अभियान में वन समेत 27 विभाग मिल कर कुल 37.58 लाख पौधों की रोपाई करेंगे। इसके लिए वन विभाग ने जिले की 27 नर्सरियों में कुल 58 लाख 22 हजार 736 पौधे तैयार किए हैं। मिट्टी का परीक्षण करवा कर गड्ढों की खुदाई कर दिया है और वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
हर साल जुलाई महीने के पहले सप्ताह में पौधरोपण अभियान वन महोत्सव से चालू किया जाता है। यह अभियान 15 अगस्त को अपना अंतिम चरण पूरा करता है। शासन स्तर से इस बार जिले को 37 लाख 58 हजार 420 पौधे रोपने लक्ष्य दिया गया है। फिर भी वन विभाग ने दोगुना से भी अधिक पौधों की उगान करवा दिया है। इसमें 12 लाख पौधे वन विभाग को रोपने की तैयारी है और बाकी 25 लाख पौधे अन्य 26 विभाग रोपने को अपना लक्ष्य मान कर चल रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर लक्ष्य बढ़ाया जाता है तो आगे की भी तैयारी की जाएगी। वन विभाग ने गड्ढों की खुदाई कर दिया है और रेंजवार उनकी निगरानी भी शुरू कर दिया है। इसके लिए सदर, कप्तानगंज, हर्रैया व रामनगर वन रेंज के रेंजरों को लगाया गया है।
इन विभागों की रहेगी सहभागिता
पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग के अलावा पर्यावरण विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता, उर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, पॉलिटेक्निक, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ, रोडवेज, रेलवे, रक्षा, उद्यान, गृह विभाग व बस्ती विकास प्राधिकरण भी हिस्सा लेगा।
पौधरोपण के लिए पूरी है तैयारी
डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि 2024 में पौधरोपण अभियान के लिए तैयारियां पूरी की जा जा हैं। इसके तहत विभाग की 27 नर्सरियों में पौधों की उगान की गई है और गड्ढों की खुदाई की खुदाई भी पूरी हो चुकी है।
सात साल से जिले में बढ़ा है वन क्षेत्र
पर्यावरण संरक्षण के लिए तो शुरू से ही लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले सात साल से पौधरोपण पर प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान चला रखा है। नतीजतन दशमलव में ही सही वन क्षेत्र में भी लगातार इजाफा हुआ है।
यह है पिछले वर्षों में वन क्षेत्र की वृद्धि
2017- 1976.61 हेक्टेयर
2018- 1976.93 हेक्टेयर
2019- 1977.05 हेक्टेयर
2020- 1977.93 हेक्टेयर
2021- 1978.09 हेक्टेयर
2022- 1979.77 हेक्टेयर
2023- 1980.19 हेक्टेयर
---
इन विभागों को इतना करना है पौधरोपण
हर वर्ष की तरह इस बार भी वन व पर्यावरण समेत 27 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएफओ जेपी सिंह के अनुसार दोनों चरणों में संपूर्ण लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- वन एवं वन्य जीव विभाग 12,000,00
- पर्यावरण विभाग 1,41,000
- ग्राम्य विकास विभाग 1,55,000
- राजस्व विभाग 1,25,000
- पंचायती राज विभाग 1,52,000
- रक्षा विभाग 3,000
- रेलवे 10,000
- आवास विकास 3,000
- उद्योग 6,000
- औद्योगिक विकास 6,000
- नगर विकास 17,000
- लोक निर्माण 8000
- जलशक्ति 9000
- रेशम 22000
- कृषि 293000
- पशुपालन 6000
- सहकारिता 6720
- उर्जा4340
- माध्यमिक शिक्षा 9000
- बेसिक शिक्षा 15000
- उच्च शिक्षा 14000
- प्राविधिक शिक्षा 4000
- श्रम विभाग 1200
- स्वास्थ्य विभाग 8000
- परिवहन विभाग 1100
- उद्यान 185000
- गृह विभाग 4060
हर तरह के पौधों की होगी रोपाई
डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान में छायादार व फलदार के अलावा इमारती और औषधीय पौधों की रोपाई की जाएगी। इनमें पीपल, पाकड़, जामुन, गूलर, अर्जुन, शीसम, सागौन, कटहल, आम, अमरूद व गुलमोहर आदि के पौधे शामिल हैं। बताया कि इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी रेंजवार रेंजरों को सौंपी जाएगी।
No comments:
Post a Comment