गोरखपुर। समाजवादी पार्टी महानगर के 80 वार्डों में से 33 वार्ड अध्यक्षो कि सूची प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने घोषित किया है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि महानगर वार्ड अध्यक्ष की सूची में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है प्रतिनिधित्व के साथ-साथ P D A को विशेष रूप से महत्व दिया गया।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि जिन्हें वार्ड अध्यक्ष घोषित किया गया है उन सभी से हम यह आशा करते हैं कि वह सभी लोग एक जुट होकर 2027 के विधानसभा के चुनाव में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं P D A शहर गांव गली पहुंचने का काम करेंगे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे।
No comments:
Post a Comment