<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 20, 2024

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से, राबड़ी संभालेंगी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कमान


पटना। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। उससे पहले बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में एक बार फिर से राबड़ी देवी को चुन लिया गया है।
सत्ता पक्ष ने भी अपने नेताओं की घोषणा कर दी है। इस संबंध में विधान विधान परिषद द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल बनाया गया है जबकि भाजपा के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सदन के उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है।
जदयू के ललन सर्राफ विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता बनाए गए हैं। जदयू नीरज कुमार और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक तो भाजपा के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया।
भाजपा के जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।
बिहार विधान परिषद सचिवालय ने कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति के बाद इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है।
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान अनुपूरक बजट 26 जुलाई को पेश किया जाएगा। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages