<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 7, 2024

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में बस्ती के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आम की 150 किस्मों का किया जायेगा प्रदर्शन

 - 12 से 14 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होगा उत्तर प्रदेश आम महोत्सव

- आम की सैकड़ो किस्में होंगी आकर्षण का केंद्र

- मुख्यमंत्री योगी करेंगे महोत्सव का आगाज

बस्ती। लखनऊ में 12 से 14 जुलाई तक शहीद पथ स्थित अवध शिल्पग्राम में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बस्ती के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आम की 150 किस्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें आम की रंगीन किस्मों पूसा प्रतिभा, पूसा श्रेष्ठ, पूसा सूर्या, पूसा पीताम्बर, पूसा लालिमा, अम्बिका, अरुनिका, सेंसेसन और टॉमी एटकिन्स सहित कई ऐसी किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जो अपने रंग, स्वाद और बनावट की वजह से लोगों का मन मोह लेने वाला होता है।


संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ वीरेंद्र सिंह यादव नें बताया की बस्ती का औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती आम की किस्मों के मामले में पूरे देश में अहम स्थान रखता हैं। उन्होंने बताया की इस बार महोत्सव में बस्ती जनपद के स्टाल पर प्रदर्शित किये जाने वाली आम की रंगीन किस्में लोगों को एक बार फिर से आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया की आम महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा।

- बस्ती के किसान अनिल पाण्डेय द्वारा लगाया जायेगा स्टाल

जिले में उन्नत, नवीन और रंगीन किस्मों के आम की बागवानी करने वाले बस्ती सदर ब्लाक के नंदपुर गाँव के किसान अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा लखनऊ में आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव के प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा।

अनिल पाण्डेय नें बताया की उद्यान विभाग द्वारा स्टाल लगाये जाने के लिए उनके नाम की संस्तुति आम महोत्सव के लिए की गई है। उन्होंने बताया की उन्होंने करीब 1।5 हेक्टेयर में आम के उन्नत किस्मों की रोपाई की है जिससे उन्हें भरपूर आम की फलत मिल रही है।

उन्होंने बताया की उनके आम के बगीचे में अमेरिकी किस्म टॉमी एटकिन्स और सेंसेशन सहित इंडो इजरायल सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस फॉर मैंगो से आम की रंगीन किस्मों पूसा प्रतिभा, पूसा श्रेष्ठ, पूसा सूर्या, पूसा पीताम्बर, पूसा लालिमा, अम्बिका, अरुनिका, की रोपाई की गई थी जिससे उन्हें पिछले 3 वर्षों भरपूर फलत मिल रही है। उन्होंने बताया की आम की यह रंगीन किस्में देखने में खुबसूरत होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर हैं।

उन्होंने वताया की उनके द्वारा तैयार आम की फलत में किसी तरह केकीटनाशक का प्रयोग न करके आईपीएम विधि का प्रयोग किया जाता है जबकि आम की खूबसूरती बढ़ाने और दाग धब्बों से बचाने के लिए फलों की बैगिंग की जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages