<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 14, 2024

साथी महिला आरक्षी के निधन पर व्यक्त की संवेदना, दिया आर्थिक सहयोग


बस्ती। बीते दिनों पुरानी बस्ती थाना में तैनात महिला आरक्षी की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

थाना पुरानी बस्ती पुलिस बल द्वारा महिला आरक्षी के परिवार को सहयोग राशि देते हुए उनके आसमयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
थाना पुरानी बस्ती पर नियुक्त महिला आरक्षी सची वर्मा पुत्री राम तीरथ वर्मा ग्राम लाहसी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी की लंबी विमारी के बाद इलाज के दौरान 06 जून को मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में महिला आरक्षी के परिवार पर आई इस संकट की घड़ी में थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गण के सहयोग से रु. 90000/- एकत्र किया गया था। महिला आरक्षी स्व.सची वर्मा के पिता राम तीरथ वर्मा, बहन मोनी वर्मा भाई लालू वर्मा के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सहयोग राशि प्रदान किया गया।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages