बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह द्वारा मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए मध्य रात्रि में वृद्धाश्रम का भ्रमण करते हुए वृद्धों का कुशल क्षेम पूछा गया तथा भोजन आदि उपलब्ध कराये गये।
मध्य रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह मय थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती उप निरिक्षक महेश सिंह के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण करते हुए वृद्धों का कुशल क्षेम पूछा गया तथा भोजन आदि उपलब्ध कराते हुए सम्बन्धित प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस के इस मानवीय रूप को देख वृद्धों के आंखों में अप्रतिम स्नेह उमड़ पड़ा, उनके द्वारा पुलिस को आशीर्वाद दिया गया।
No comments:
Post a Comment