बस्ती। सदर ब्लॉक के चिलवानिया ग्राम सभा के भरटोलवा गांव में जगह-जगह कूड़े का ढेर है। नाली जाम है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उससे उठती दुर्गंध ने वातावरण को दूषित कर दिया है। जिससे आए दिन आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नालिया जाम होने से नाली का गंदा पानी बरसात में सड़क पर पसर जाता है। जिससे मच्छरों का भी प्रकोप बड़ जाता है। गांव के लोगो ने बताया कि कई महीनों बीत गए पर सफाई कर्मचारी का दर्शन नही हुआ है। जिसके कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाई कर्मचारी अपने मन के है जब मन होता है। तब आते जब मन होता है। तब नही आते है। यदि सफाई कर्मचारी नियमित आते तो गंदगी का नही लगता अंबार
गांव के लोगो ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार इसकी शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्राम प्रधान धर्मराज सोनकर ने बताया कि भरटोलवा बड़ा गांव है। एक ही सफाई कर्मचारी की तैनाती हुई है। गांव में गंदगी नही है। यदि कही गंदगी रहती है। तो उसे साफ करवा दिया जाएगा। जहा तक सफाई कर्मचारी की आने की बात है। प्रतिदिन आते है। कभीं कभी ड्यूटी कही और लग जाती है। इस कारण नही आते है। सफाई कर्मचारी की मांग किए है। जैसे ही सफाई कर्मचारी की तैनाती होती है। उसके बाद कही भी गंदगी नही रहेगा।
No comments:
Post a Comment