<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 6, 2024

भारत को शक्तिशाली, आत्मनिर्भर बनाने के लिये इण्डिया गठबंधन को जितायें- राम प्रसाद

बस्ती। देश की संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया को काबू कर भाजपा ने तांडव मचा रखा है। जनता द्वारा चुने गये सांसद विधायक बेवजह, बगैर सबूत जेल भेजे जा रहे हैं। जनता भाजपा की पूरी हकीकत जान जाये तो 40 पार नही होगा 400 पार तो मजाक लगता है। यह बातें इण्डिया अलायंस के लोकसभा प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी ने कही।

वे सल्टौवा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा जनता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और 25 मई को एक ऐसा प्रत्याशी चुनकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजना होगा जो जवाबदेह हो और जनसमस्याओं को लेकर संवेदनशील हो। उन्होने कहा भाजपा किसानों, नौजवानो, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों किसी की हितैषी नही है। अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार सब चरम पर है। 4 जून को इण्डिया गठबंधन को बहुमत मिला तो देश की जनता को फर्जी राष्ट्रवाद से छुटकारा मिलेगा और सरकार का हर कदम भारत को शक्तिशाजी और आत्मनिर्भर बनाने को उठेगा।
रूधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा झूठ बोलकर मिली कामयाबी ज्यादा देर तक नही टिकती। जनता 10 साल से बहुत बर्दाश्त कर रही है। इस बार पूरे देश में नफरत की दुकान बंद होगी और लोगों को गर्व के साथ सामान्य जीवन जीने का हक मिलेगा। बस्ती सदर के विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा भाजपा जिन वसूलों को लेकर सत्ता में आई थी एक एक कर सभी नेस्तनाबूत हो चुके हैं। अब पार्टी सत्ता में बने रहने के लिये नीचता की हद तक जाने को तैयार है। खुशी इस बात की है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भाजपा के सारे धागे खोल दिये हैं अब जनता समझ चुकी है भाजपा ने कितने झूठ बोले हैं और कितने अपराधियों और दुराचारियों को पार्टी में बुलाकर महिमामण्डित किया है।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा यह चुनाव बहुत खास है, इसमे सत्ताधारी पार्टी से कोई पार्टी या नेता नही लड़ रहा है बल्कि 140 करोड़ जनता एक तानाशाह से लड़ रही है। सभी जानते हैं तानाशाह का कभी सुखद अंत नही होता है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा भाजपा के घोषणा पत्र में क्या है जनता को नही मालूम है, लेकिन इण्डिया गठबंधन व कांग्रेस की एक एक गारण्टी सभी को मालूम है। पूरा देश ऐतिहासिक नतीजों का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसंत चौधरी ने कहा काठ की हांडी बार बार चूल्हे पर नही चढ़ाई जाती। जनता दो बार भाजपा को मौका दे चुकी है। इस बार इण्डिया गठबंधन व कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का डंका बज रहा है, हर नौजवान, किसान, महिलायें, कर्मचारी इसमे अपना भविष्य देख रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। 
इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी,  तिलकराम चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्रा, प्रताप नारायण मिश्र, अफजल हुसेन, सुबाष गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, जमील अहमद, प्रशांत पटेल, अलीम अख्तर, राजेश पाण्डेय, कल्लू, शिवनरायन पाण्डेय, पवन बारी, चन्द्रशेखर चौधरी, महेन्द्र कुमार, महंथ, रामचन्दर चौधरी, राजेन्द्र गौतम, रामकेश यादव, रामदेव चौधरी, विजय कुमार, इकबाल अहमद, मीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages