<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 30, 2024

आर्यवीर दल का जन्म देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए हुआ- आशिमा सिंह

- चरित्र निर्माण शिविर में अवंतिका सिंह को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार


बस्ती । आर्य वीर दल बस्ती द्वारा जी वी एम कान्वेंट स्कूल बस्ती में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर का बुद्धवार को भव्य समापन हुआ। चरित्र निर्माण शिविर में शिविर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अवंतिका सिंह को प्रदान किया गया। शारीरिक में प्रथम भालचंद्र यादव द्वितीय स्थान पर सिमरन श्रीवास्तव रही जबकि बौद्धिक में अंशिका सिंह और द्वितीय स्थान पर राहुल चौरसिया रहे।अनुशासन में प्रथम खुशबू द्वितीय स्थान निविक मिश्र ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजमाता आशिमा सिंह ने कि आर्य वीर दल का जन्म ही देश का अभाव और अन्याय समाप्त करके सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए हुआ है और संस्था निरन्तर जनसेवा के कार्य में लगा हुआ है। ओम प्रकाश आर्य संरक्षक आर्य वीर दल बस्ती ने कहा कि जिले के हर घर के बच्चे तक आर्य वीर दल पहुंचेगा। इस अवसर पर गरुण ध्वज पाण्डेय, विनय आर्य प्रशिक्षक राष्ट्रीय आर्य वीर दल, और सत्येंद्र वर्मा ने अभिभावकों से बच्चों को ऐसे शिविरों में निरंतर भेजने की सलाह दी। प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का प्रारम्भ चरित्र निर्माण से ही होता है। डॉक्टर नवीन सिंह ने कहा कि आज के चरित्रवान बच्चे ही कल के सुयोग्य नागरिक बन सकते हैं। गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा जब संस्कारी होती है तो उसका मूल्य बढ़ जाता है। अलख निरंजन आर्य ने कहा आर्य वीर दल हमेशा से देश को चरित्रवान नागरिक सौंपने का कार्य कर रहा है।  इस अवसर पर राहुल आर्य, राम तनय, दुर्गा, महिमा और निधि आर्य के नेतृत्व में बच्चों ने सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो कराटे, लाठी, स्तूप, डंबल, लेजियम का प्रदर्शन किया जिसे देखकर अभिभावक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य देवव्रत आर्य ने किया। राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, सर्वेश सक्सेना और वेद कुमार आर्य ने बच्चों के पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था की। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जया पाण्डेय, रजनी मिश्रा, डॉक्टर कमलेश पाण्डेय, डा शशिकला श्रीवास्तव, नंदा रानी पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, धनुषधारी चतुर्वेदी,गिरीश शुक्ल, नवल किशोर, सत्येंद्र वर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, सुधांशु मिश्रा, राधेश्याम आर्य, घनश्याम आर्य, पंकज त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages