अयोध्या। समाजसेवी संस्थान के द्वारा 5 मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसकी जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने दी है। उन्होंने कहा है की अयोध्या का विकास मोदी और योगी की देन है। राम मंदिर बनने से सबको रोजगार मिला है। सभी के अच्छे दिन आ गए है। उन्होंने कहा की संस्थान के सभी लोग पुष्प वर्षा कर नरेंद्र मोदी का अयोध्या में स्वागत करेंगे। मोदी जी पांचवी बार अयोध्या आ रहे है। यहा की जनता योगी मोदी के साथ है। केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित होने जा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार आएगी । उन्होंने कहा है कि उनका आगमन कल शाम अयोध्या में होगा। पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया जाएगा। हमारी संस्था के सभी लोग योगी और मोदी के हाथों को मजबूत कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा बहुमत की केंद्र में सरकार बनाएगी। राम मंदिर बनने से रामराज्य आ गया है। हर व्यक्ति हर्षित है। हिंदुओं का गौरव बढ़ा है। अयोध्या में मंदिर बनने से रोजगार के नए-नए आयाम स्थापित हुए हैं।
इस मौके पर समाज सेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, मनोज कुमार, सोमयी निषाद सहित अन्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment