<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 12, 2024

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा का हुआ गठन, बनी बृहद सम्मेलन की योजना


बस्ती। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती का त्रैवार्षिक चुनाव आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता अल्मोड़ा के नेतृत्व में आर्य निवास राजा बाजार बस्ती में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रधान पद का दायित्व ओम प्रकाश आर्य और मंत्री पद का दायित्व हरिहर मुनि वानप्रस्थी को सौंपा गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष के रूप में श्री मनीष आर्य, उप प्रधान श्री सत्येंद्र वर्मा, उप मंत्री श्री राधेश्याम आर्य, आर्य वीर दल अधिष्ठाता श्री गिरिजा शंकर आर्य, पुस्तकाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, आय व्यय निरीक्षक शिवपूजन आर्य और जिला प्रचार मंत्री के रूप में विनोद कुमार उपाध्याय को दायित्व सौंपा गया। संगठन में सदस्य के तौर पर सूर्य प्रताप सिंह, आनंद स्वरूप कौशल, चंद्र प्रकाश आर्य, राम प्रसाद आर्य, उपेंद्र शर्मा, अजय अग्निहोत्री, अशोक आर्य, ओमप्रकाश आर्य मगहर, हनुमान प्रसाद आर्य, गीता आर्य, संतोष कुमार, प्रेमचंद त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, बृज किशोर आर्य एवं सुरेंद्र शर्मा का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने जानकारी दी कि आचार्य सुरेश जोशी के नेतृत्व में 5 से 8 अक्टूबर 2024 में महर्षि दयानन्द की दो सौवीं जयंती के अवसर पर वृहद वैदिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के वैदिक प्रवक्ता, भजनोपदेशक और आर्य वीर दल प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव के लिए एक माह पूर्व से ही जन जागरण प्रारम्भ हो जायेगा। इस अवसर पर अलख निरंजन आर्य, ओंकार आर्य, संतोष आर्य, वशिष्ठ गोयल, प्रमोद गुप्ता, शिवनारायण, नवीन कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रसाद, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, धर्मचंद्र सिंह, आदित्य नारायण गिरि, देवव्रत आर्य, नवल किशोर, शैलेंद्र प्रताप, अनूप कुमार त्रिपाठी, शिव प्रसाद तिवारी, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, गणेश आर्य, राजदेव, राजकुमार, गरुड़ ध्वज पाण्डेय, रत्नेश कुमार, रजनी मिश्रा, डॉक्टर शशिकला श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages