<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 1, 2024

अब फतवे और फरमान से नही, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलता है देश - अनुराग ठाकुर

- विपक्ष किसी भी सीट पर लड़ाई में नहीं है - ओमप्रकाश राजभर

- कोई परिवारवादी ताकत बस्ती को विकसित होने से  रोक नहीं पाएगा - हरीश द्विवेदी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी का नामांकन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहाँ लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में आगामी 25 मई को मतदान होना है।

भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के नामांकन से पूर्व कप्तानगंज स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय प्रांगण में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोग जिहाद की बात कर रहे यह देश किसी फतवे और फरमान से नही बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलता है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास से चलता है। फतवे और जिहाद के दिन चले गए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पर लोधी, गौरी मुगलों का शासन नहीं भारत की चुनी हुई एक लोकतांत्रिक सरकार द्वारा शासन होता है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 10 करोड़ पक्के मकान बनवाये। 1 करोड़ बहाने लखपति दीदी बनी अब 3 करोड़ बहने और बनेंगी। तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था भारत बनेगा। 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बस्ती में आयोजित नामांकन सभा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दलों के लोग लगातार जनता के बीच में जा रहे है। कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं। जहां कहीं भी थोड़ी सी कसर रहेगी वहां हमारी पार्टी कंधा लगाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाएगी। गठबंधन के सभी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि सभी थोड़ा-थोड़ा जोर लगाएंगे तो भाजपा के सभी प्रत्याशी चुनाव जीत जाएंगे चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी लड़ाई में ही नहीं है। बिना मतलब लोग चिल्ला रहे है।
भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती की सम्मानित जनता इंडी गठबंधन और बसपा के प्रत्याशियों की करतूत से वाकिफ हैं। जनता ने इन लोगों का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। जिस प्रकार से जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि अब बस्ती को विकसित होने से कोई परिवारवादी ताकत नहीं रोक पाएगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यही जोश और उत्साह आगामी 25 मई तक बनाए रखने की आवश्यकता है। जिससे इस सीट पर पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके। लोकसभा चुनाव प्रभारी सेतवान राय, लोकसभा संयोजक केडी चौधरी, जिला प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, विधायक भूपेश चौबे, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी तत्स जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। 

इनकी रही मौजूदगी
पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल, प्रमोद पांडेय, अनूप खरे, प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम, लक्ष्मीकांत पांडेय पप्पू, अशोक गुप्ता, हरीश सिंह, अरविंद पाल, अंकुर वर्मा, नितेश शर्मा, अमृत वर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी की हैसियत
हरीश द्विवेदी के पास एक स्थाई खाता है जिसमें 2019-20 में 10 लाख 65 हजार 290 रुपए थे जो 2024 में घटकर 850000 रह गए। उनकी पत्नी के पास एक अस्थाई खाता है जिसमें 2019-20 में 2 लाख 99 हजार 800 रुपया थे जो अब बढ़कर 2023- 24 में 876800 हो गए हैं। इनके एक पुत्री अवंतिका और एक पुत्र कुशाग हैं। जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है। भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पास एक मोटरसाइकिल और एक सफारी स्टार्म गाड़ी सोने की अंगूठी और चेन 30 ग्राम की है। एक डीवीवीएल गन है। संयुक्त होम लोन 50 लाख 33 हजार 700 है। एक करोड़पति व्यक्ति हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages