<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 18, 2024

हम सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते, हम देश बनाने के लिए करते हैं काम : राजनाथ सिंह

- डायनासोर की तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है : राजनाथ सिंह

- 2014 में साइकिल की चौन उतर गयी जो 2024 में भी नहीं चढ़ेगी : राजनाथ


बस्ती। बस्ती के हर्रैया में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की 2014 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी, जो 2017, 2019 और 2022 में भी नहीं चढ़ सकी। 2024 में भी नहीं चढ़ेगी। कांग्रेस को लोगों ने अब लुप्त पार्टी मान लिया है। जिस तरह से विश्व में डायनासोर समाप्त हो गए, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है। उक्त बातें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय के मैदान में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते, हम देश बनाने के लिए काम करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की, सरकार ने देश के लिए बहुत कुछ किया। भारत के प्रति दुनिया में 2014 के पहले कंगाल भारत, गरीब भारत, कमजोर भारत के रूप में पहचान थी। आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।
कहा कि 2004 से पहले वाजपेयी की सरकार थी तो भारत की अर्थव्यवस्था देश में 11वें पायदान पर थी। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की यूपीए सरकार रही। इन 10 वर्षों में भी भारत की अर्थव्यवस्था परिवर्तित नहीं हुई। 2014 से 2024 तक की 10 वर्षों की मोदी सरकार ने 56 इंच का सीना चौड़ा कर भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें पायदान पर लाने में सफलता अर्जित की। 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में लंबे समय से मतदान करके आम नागरिक जागरूक हो चुका है। चार चरणों का चुनाव समाप्त होने के बाद भारत ही नहीं दुनिया के लोग मानने लगे हैं कि मोदी सरकार 400 पार करने जा रही है। राजनीति में मैंने कभी भी आंखों में धूल झोंकने का काम नहीं किया है। केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 खत्म करने का वादा किया था, पूर्ण किया। हम राम मंदिर बनाने की बात करते थे तो सपा और कांग्रेस कहती थी यह लोग सिर्फ राम मंदिर बनाने की बात करते हैं, लेकिन तारीख नहीं बताते हैं। हमने तारीख भी बताई और आज भव्य भगवान राम का मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। कहा कि अब राम राज्य भी आएगा। जिस दिन लोगों में दायित्व बोध, कर्तव्य बोध आएगा उसी दिन राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। हमने कहा था कि तीन तलाक खत्म करेंगे। हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं। अगर किसी धर्म की महिलाओं पर अत्याचार होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा मैंने बस्ती के विकास को गति देने में कोई कसर नही छोड़ा है। लगातार बस्ती के विकास के लिए लगा रहता हूँ। आने वाले 25 मई को सभी लोग मतदान अवश्य करे।
- पूर्व एमएलसी व विधानसभा पूर्व प्रत्याशी ने अपने समर्थको के साथ थामा भाजपा का दामन
हर्रैया में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष पूर्व एमएलसी मनीष जयसवाल और विधानसभा पूर्व प्रत्याशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक मिश्र ने अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में अपनी आस्था जताई। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला प्रभारी समीर सिंह ने शामिल होने वालों को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इनके साथ ओम प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्रनाथ त्रिपाठी, दीपक पांडेय, राजेश पांडेय, अंकित त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, पंकज मिश्र ने सदस्यता ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages