बस्ती। हर्रैया विधानसभा भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोयडा से विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। पंकज सिंह ने कहा आने वाले 25 तारीख को सभी बूथ अध्यक्षों को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक संघटनात्मक दल है जिसमें एक बूथ अध्यक्ष भी अपने मेहनत और परिश्रम से भविष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भूमिका में कार्य कर सकता है। ऐसे में बूथ अध्यक्षों के ऊपर इस चुनाव में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वह अपने मतदाताओं को बूथ स्थल तक पहुंचाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवा सकें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने अतिथि का स्वागत किया। वही टीनिच में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पांडेय जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, लोक सभा प्रभारी सेतु भान राय, लोकसभा संयोजक के डी चौधरी सहित सभी मण्डल प्रभारी ,सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए, शक्तिकेन्द्र संयोजक और प्रभारी तथा पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment