गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों द्वारा , छात्रों के लिए, छात्रों के हित में काम करने वाला संगठन छात्र संसद का चुनाव संपन्न हुआ। छात्र संसद छात्रों को पठन-पाठन के साथ-साथ उनके अंदर नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी का बोध कराता है। इसमें बाल भारती प्रधानमंत्री पार्थ त्रिपाठी, उप प्रधानमंत्री अवनीश चौधरी, मुख्य न्यायाधीश दीपक गुप्ता, न्यायाधीश शिवम जायसवाल, सेनापति उत्कल कृष्ण, उप सेनापति आकर्ष मिश्रा। कन्या भारती में प्रधानमंत्री अनन्या पाठक, उप प्रधानमंत्री आकृति त्रिपाठी, मुख्य न्यायाधीश वंशिका गुप्ता, न्यायाधीश कशिश शर्मा व आंचल राय, सेनापति श्रेया त्रिपाठी, उप सेनापति अदिति प्रजापति तथा शिशु भारती में अध्यक्ष अविरल , उपाध्यक्ष अंकुर यादव, मंत्री सूर्यांश मिश्र, उप मंत्री अथर्व प्रताप सिंह ,सेनापति आदर्श कुमार यादव , उप सेनापति आराध्या पाण्डेय का चुनाव हुआ। यह सभी छात्र-छात्राएं मिलकर के अन्य विभागों के प्रमुख एवं सहायक को चुना। विद्यालय के छात्र संसद प्रमुख अमर सिंह , कन्या भारती प्रमुख दुर्गावती त्रिपाठी, शिशु भारती प्रमुख मीनाक्षी सिंह राजपूत के नेतृत्व में एवं विद्यालय की प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय के दिशा निर्देश में छात्र संसद का चुनाव संपन्न हुआ। छात्र संसद को संबोधित करते हुए आचार्य एस एन कुशवाहा ने कहा कि जहां एक तरफ देश की दशा और दिशा तय करने के लिए सांसद का चुनाव हो रहा है। वहीं पर छात्रों का संपूर्ण विकास हो इसलिए छात्र संसद का चुनाव संपन्न हो रहा है। इससे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं दायित्व का बोध होता है। यह छात्र-छात्राएं आगे चलकर देश का भविष्य तय करेंगे। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी लोगों ने चुने हुए छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Saturday, May 4, 2024

छात्र संसद का चुनाव संपन्न

Tags
# उत्तर प्रदेश
Share This

About VOICE OF BASTI
उत्तर प्रदेश
Tags
उत्तर प्रदेश
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment