महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के मनोरमा कुआनो नदी पर स्थित पुल के नीचे नदी में उतरती एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष लालगंज, चौकी प्रभारी लालगंज और चौकी प्रभारी कुदरहा ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकलवा कर पंचनामा करके आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज में स्थित कुआनों मनोरमा नदी के ऊपर बने पुल के नीचे एक लाश नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गोंड, चौकी प्रभारी कुदरहा सुदीप कुमार यादव और चौकी प्रभारी लालगंज राम भवन प्रजापति ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाया जिसकी पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी शंखदीप 18 पुत्र राम जियावान के रूप में हुई। मृतक बीते गुरुवार को लालगंज थाना क्षेत्र के हथियाँव खुर्द गांव में अपने मौसी गीता पत्नी गंगाराम के यहां आया था और शुक्रवार को कहीं गायब हो गया था। जिसके गुमशुदगी की प्रार्थना पत्र गंगाराम ने पुलिस चौकी कुदरहा पर दिया था। शनिवार लगभग 4 बजे शंखदीप का लाश मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल होने के कारण कई दिनों से अवसाद में था।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गोंड ने बताया कि शुक्रवार को प्रार्थना पत्र मिलते ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी काफी छानबीन किया गया था लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था। शनिवार को लाश मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment