बस्ती। देर रात ब्लॉक हरैया श्रीपतपुर चौराहा अज्ञात बोलेरो ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें नामदेव धर दुबे पुत्र राम बक्स दुबे उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई। जिसको 108 एंबुलेंस द्वारा मदद मिली। घायल व्यक्ति ग्राम अगया थाना परशुराम अपने घर जा रहे थे।चौराहे पर मौजूद स्थानीय लोगों एंबुलेंस के लिए तत्काल 108 पर फोन किया और पुलिस को भी सूचना दी। 108 की एंबुलेंस कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गई तत्काल 108 एंबुलेंस के ईएमटी अभय तथा चालक द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया भर्ती कराया गया। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर द्वारा नामदेव धर दुबे की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ,जहां उनका उपचार चल रहा है।
No comments:
Post a Comment