<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 14, 2024

कांग्रेस के लोगों ने अधिवक्ताओं में बांटा न्याय पत्र


बस्ती। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सोमवार को अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और पार्टी का न्याय पत्र बांटा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी के लोग शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये। यहां से अलग अलग समूहों में निकले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं को न्याय पत्र देकर उनका समर्थन मांगा। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिये वोट अपील करते हुये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कांग्रेस की 5 गारण्टियां जनता तक पहुंच चुकी हैं।


इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही सभी गारण्टियां प्राथमिकता के आधार पर लागू होंगी। युवाओं की पहली नौकरी पक्की, अप्रेन्टिस के दौरान 1 लाख रूपया सालाना, हर गरीब परिवार की वरिष्ठ महिला को एक लाख रूपये सालाना, 100 दिनों के भीतर केन्द्र सरकार की नौकरियों में 30 लाख भर्ती, मनरेगा, रसोइ्रया आदि श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी, महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण सहित अनेक ऐसी गारण्टियां हैं जो विकसित भारत की बुनियाद रखेंगी और 10 साल के भीतर भारत को दुनिया का सिरमौर बनायेंगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा 2024 के चुनाव में कर्मचारी भाजपा से नाराज है और पुरानी पेंशन के लिये इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुका है। न्याय बांटने में प्रमुख रूप से मो. रफीक खां, अनिरूद्ध त्रिपाठी, अवधेश सिंह, बृजेश पाण्डेय, सलाहुद्दी उर्फ बित्तन, नर्वदेश्वर शुक्ल, जगदीश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्धीकी, विश्वनाथ चौधरी, देवी प्रसाद पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, मो. अशरफ अली सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages