<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 18, 2024

25 वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियोें के पुरोधा वी. एन. सिंह

बस्ती। शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य, पूर्व एम.एल.सी. वी. एन. सिंह को उनके 25 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया।

परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कलेक्टेªट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में वीएन सिंह के योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे कर्मचारियों के पुरोधा थे, यदि आज वे जीवित होते तो कर्मचारी पुरानी पेंशन हासिल कर चुके होते। वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों को वीएन सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिये कि उन्होने घोर संकटों का सामना करते हुये भी सरकारों को मांगो को मनवाने के लिये बाध्य कर दिया। कर्मचारियों को उन्होने नकदीकरण, बोनस, केन्द्र के समान अनेक भत्तों आदि की सुविधा दिलायी।  कर्मचारी उनके संघर्षाे से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों को लेकर  संघर्षरत रहे।
इसी क्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने वीएन सिंह को याद करते हुये कहा कि वे आखिरी सांस तक कर्मचारी हितों के लिये संघर्ष करते रहे। विधान परिषद सदस्य के रूप में उन्होने सदन में कर्मचारियोंए शिक्षकों की आवाज को बुलन्द किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages