<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 10, 2024

10 साल पहले की सरकार दंगाई को देती थी संरक्षण लेकिन आज प्रदेश में नहीं दिखायी दे रहे दंगाई - चौधरी भूपेन्द्र सिंह



बस्ती। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे करीब आ रही है भारतीय जनता पार्टी ताबड़तोड़ सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बेलघाट के पटवा इण्टर कालेज में अन्नदाता किसान सम्मेलन का आयोजन किया।  मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने जमकर विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा 10 साल पहले की सरकार दंगाई को संरक्षण देती थी, लेकिन आज प्रदेश में दंगाई दिखाई नही दे रहे है। हम सभी मतदान के दहलीज पर खड़े है। 10 वर्षो का लेखा जोखा साथ लेकर जनता के बीच मे है, वही नकारात्मक सोच वाले लोगो के हाथ खाली है। पहले बिजली केवल वीआईपी क्षेत्रो में जाती थी पर अब पारदर्शी व्यवस्था से पूरे प्रदेश को लगातार विधुत आपूर्ति हो रही है। अब पम्पिंगसेट में जंग लग रहे है क्योकि किसानों को बिजली से निःशुल्क सिचाई हो रही है। उत्तर प्रदेश बीमारू से विकसित की तरफ बढ़ रही है।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहां जनता परिवारवाद और जातिवाद से ऊब चुकी है। लोगो ने मोदी जी के 10 वर्षो का कार्यकाल देखा है। मूलभूत सुविधाओं से गांव का गरीब किसान दलित पिछड़ा वंचित नही रहता। मोदी जी ने जो कहा उसे गारन्टी के साथ किया।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अधिक से अधिक मतदान कराया जाए।
प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी,  रामानन्द नन्हे, सीपी शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, समीर सिंह, सेतभान राय, केडी चौधरी, उमाशंकर पटवा, ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, सुशील सिंह, राणा नागेश सिंह, जटा शंकर शुक्ल, वरुण पाण्डेय, सिंकू सिंह, विजय गुप्ता, दीपक सोनी, गौरव मणि त्रिपाठी, राजेन्द्र राजभर, मनोज पाठक, मनोज सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages